Giridih : नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षकों की मेडिकल जांच के लिए शनिवार 20 मई को सदर अस्पताल में भारी भीड़ जुटी. मेडिकल जांच से पूर्व निबंधन के लिए काउंटर पर शिक्षकों की आपाधापी मची रही. नवनियुक्त शिक्षकों की भीड़ के कारण इलाज़ के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार गिरिडीह में कुल 217 माध्यमिक शिक्षकों की बहाली हुई है. भीड़ को देख ऐसा लग रहा था मानो सभी शिक्षक शनिवार को ही मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंच गए. सर्वाधिक परेशानी वैसे लोगों को हुई जिन्हें खून चढ़ाने के लिए निबंधन की जरूरत हुई. ऐसे लोगों को भी निबंधन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा. यह">https://lagatar.in/giridih-tmt-company-making-duplicate-rods-exposed-police-engaged-in-investigation/">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह: डुप्लीकेट छड़ बनाने वाली टीएमटी कंपनी का खुलासा, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : गिरिडीह: डुप्लीकेट छड़ बनाने वाली टीएमटी कंपनी का खुलासा, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Leave a Comment