Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Advertisement
Advertisement

दुखहरणनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

Giridih : गिरिडीह शहर व आसपास के इलाकों में सावन की अंतिम सोमवारी पर 28 अगस्त को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को बिल्व पत्र व जल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि मांगी. गिरिडीह शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर उसरी नदी तट पर स्थित दुखःहरणनाथ मंदिर, झारखंडधाम, बगोदर के हरिहरधाम मंदिर समेत शहरी और ग्रामीण इलाकों के शिव मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा. अंतिम सोमवारी को देखते हुए शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए मंदिर समितियों ने खास व्यस्था की थी. भाजपा नेता और समाजसेवी विनोद सिन्हा सहित कई लोगों ने दुखहरणनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक कराया. अनुष्ठान में सैंकड़ों भक्त शामिल हुए और श्रद्धाभाव से भगवान शिव की आराधना की. दोपहर बाद प्रसिद्ध गीतकार मनोज तिवारी और प्रिया मल्लिक मंदिर पहुंचेंगे और भजनों की प्रस्तुति देंगे. यह भी पढ़ें : मुख्य">https://lagatar.in/chief-electoral-officer-visited-pakur-and-sahibganj-gave-instructions-to-officials/">मुख्य

निर्वाचन पदाधिकारी ने पाकुड़ व साहिबगंज का किया दौरा, अधिकारियों को दिए निर्देश  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही