Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सावन की चौथी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Advertisement
Advertisement

भोलेनाथ को जलार्पण कर मांगा आशीर्वाद

Giridih : सावन (अधिक मास) की चौथी सोमवारी पर 31 जुलाई को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. हर हर महादेव और बोलबम के नारे से वातावरण गुंजायमान रहा. भक्तों ने शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव को जलार्पण किया बेलपत्र, दूध, फूल प्रसाद चढ़कार विधिवत पूजा-अर्चना की. भोलेनाथ से घर-परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा. उसरी नदी तट स्थित बाबा दुखहरण नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. शहरी क्षेत्र के विश्वनाथ मंदिर, पंच मंदिर, शिव महावीर मंदिर, पचंबा स्थित नर्मदा शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष पूजन-अनुष्ठान हुए. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-private-schools-accused-of-increasing-childrens-fees-up-to-25-percent/">बोकारो

: निजी स्कूलों पर बच्चों की फीस 25 % तक बढ़ाने का आरोप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही