Search

 
 
 

गिरिडीह : सीआरपीएफ बटालियन ने खुखरा में किया पौधरोपण

 
अधिकारियों व जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लगाए 200 पौधे
Pirtand (Giridih) : सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमाण्डेन्ट अच्युता नन्द के निर्देशानुसार व गृहमंत्री अमित शाह के चार सौ करोड पौधरोपण के उपलक्ष्य में सीआरपीएफ अधिकारी व जवानों ने 200 पौधों का रोपन किया. 18 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम में जवानों ने खुखरा गांव के लोगों के साथ मिलकर डिग्री कॉलेज, पुलिस स्टेशन व कैम्प परिसर में पौधरोपण किया. इस अवसर पर सहायक कमाण्डेन्ट विजय सिंह मीना ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है, जो हमें स्वच्छ जल-वायु देने के साथ ही पर्यावरण को भी शुद्ध रखते हैं. स्थानीय लोगों व जवानों से उक्त पौधों की समय-समय पर देख-रेख करने का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि अपने सगे संबंधियों, पडोसियों व परिवारजनों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ वातारण दिया जा सके. इस अवसर पर विजय सिंह मीना, खुखरा थाना प्रभारी अजित कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक, उपमुखिया गोवर्द्धन रजक, नीरज कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, हीरामन साव और राजेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=733231&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : जमुआ में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही