Search

 
 
 

गिरिडीह :  सीआरपीएफ के जवानों ने हर घर बांटा तिरंगा

 
खुखरा थाना क्षेत्र में घूमकर लोगों को दी राष्ट्रप्रेम की सीख
Pirtand (Giridih): सीआरपीएफ 154 वाहिनी के कमाण्डेन्ट अच्युता नन्द के निर्देश पर खुखरा, कर्माटाड, गाधी चौक, भागलपुर, महेशडुबा, ताराटांड़, नौकनिया व जहाजपुर में हर घर तिरंगा व मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया गया. 12 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे इस अभियान में 14 अगस्त को जवानों ने घर-घर जाकर तिरंगा वितरित किया. इस क्रम में सैन्य अधिकारियों व जवानों ने गांव के स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तिरंगा रैली निकाली. जवानों ने लोगों को राष्ट्र के प्रति सद्भावना व राष्ट्रीय अखण्ता बनाये रखने के लिये प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर  सहायक कमाडेंट विजय सिंह मीना ने बताया कि "हर घर तिरंगा और मेरी माटी मेरा देश" हमारे राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का आधर है. हम सब का यह उतरदायित्व है कि हम सब अपने देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखें. यह आजादी हमें बहुत सारी कुर्बानी देने के बाद मिली है. इस अवसर पर अजित कुमार महतो  थाना प्रभारी, गोवर्द्धन रजक उप मुखिया खुखरा, नीरज कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, हीरामन साव, राजेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729535&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह के शहीद जवान का शव पहुंचा पैतृक गांव, दी गई सलामी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही