Giridih : गिरिडीह : (Giridih) – गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर लटकट्टो जंगल के पास एक सीआरपीएफ वाहन पलटने से इसमें सवार एक दर्जन जवान घायल हो गए. आनन-फानन में सभी घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया. हादसे में किसी भी जवान को गंभीर चोट नहीं आई. प्राथमिक उपचार के बाद सभी जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. मधुबन स्थित सीआरपीएफ कैंप से 190 बटालियन के जवान चतरा हेडक्वाटर जा रहे थे. रास्ते में लटकट्टो जंगल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी कम थी. हादसे की खबर पाकर सीआरपीएफ और पुलिस के कई वरीय अधिकारी डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों का हालचाल पूछा. घायलों के नाम ये हैं- एएसआई कांतिलाल त्रिपाठी, कांस्टेबल वशिम रजा, हवलदार मेरिना बोरो, हवलदार जेडी कन्हैयालाल, हवलदार विमल कुमार सिंह, हवलदार रामरतन शर्मा, हवलदार उमा प्रकाश, हवलदार हाजरा रमेन पाल, चालक शिबू दास समेत अन्य. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367790&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : झमाझम बारिश से धान के बिचड़े में आई जान, किसानों के चेहरे खिले [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : गिरिडीह : झमाझम बारिश से धान के बिचड़े में आई जान, किसानों के चेहरे खिले [wpse_comments_template]
Leave a Comment