Search

 
 
 

गिरिडीह : सीएस ने गावां सीएचसी का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

 

Gawan (Giridih) : गिरिडीह के सविल सर्जन (सीएस) डॉ एसपर मिश्रा ने शुक्रवार को गावां सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने बारी-बारी से सभी वार्डों का जायजा लिया और अस्पताल प्रबंधन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने ओपीडी व इमरजेंसी को अलग शिफ्ट करने का निर्देश दिया. दवा भंडार में दवाओं को व्यवस्थित रूप से रखने का सख्त निर्देश दिया. साथ ही दवा भंडारण में आगत व निर्गत रजिस्टर की जांच कर दवाओं का मिलान भी किया. कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों की भी जांच की.

सीएस ने भवन का रंगरोगन, सीढ़ी की मरम्मत व बिजली के उपकरणों को दुरुस्त करने को कहा. इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य उपकेंद्र कहुवाई पहुंचकर नव निर्मित भवन का निरीक्षण कर उसे व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश्वम, बीपीएम प्रमोद बर्णवाल, डॉ हब्बीबुल्लाह खान, डॉ मुकेश कुमार, बीडीएम गंगा राणा, प्रभात रंजन आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-home-ministers-comment-on-dr-ambedkar-is-indicative-of-bjps-feudal-thinking-sanjay-singh/">गिरिडीह

: डॉ अंबेडकर पर गृहमंत्री की टिप्पणी भाजपा की सामंती सोच की परिचायक- संजय सिंह

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही