Search

 
 
 

गिरिडीह : सिहोडीह में होटल से साइबर अपराधी गिरफ्तार

 

लोगों को लिंक भेजकर करता था ठगी, दो मोबाइल जब्त

Giridih : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित मां तारा होटल से पुलिस ने साइबर अपराध करते एक युवक शंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया. वह बेंगाबाद के महदैया गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से एक रेडमी कम्पनी का और एक सैमसंग का मोबाइल बरामद किया है. यह जानकारी एसडीपीओ अनिल सिंह ने 16 अगस्त बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी.
एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि युवक होटल में बैठकर अपराध की योजना बना रहा है. इसके होटल में छापामारी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया. युवक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. डीएसपी ने बताया कि वह लोगों के मोबाइल पर पैन कार्ड ब्लॉक होने का मैसेज भेजता था, फिर लिंक भेजकर ठगी करता था. मोबाइल की जांच में कई बैंकों से अवैध ट्रांजेक्शन का पता चला है. युवक ने पुलिस को अपने साथियों का नाम भी बताया है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-scooty-rider-student-dies-after-being-hit-by-trailer/">बोकारो

: ट्रेलर की चपेट में आकर स्कूटी सवार छात्रा की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही