Search

 
 
 

गिरिडीह : कंधियाटांड़ जंगल से साइबर अपराधी गिरफ्तार

 

दो आई फोन, तीन एंड्रॉयड सहित पांच मोबाइल बरामद

Giridih : जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जबरदाहा कंधियाटांड़ जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने साइबर अपराधी बसंत कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. वह घोसको का रहने वाला है. उसके पास से दो आई फोन, तीन एंड्रॉयड सहित पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं. यह जानकारी सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने 14 अगस्त सोमवार को अपने कार्यकाल में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि जिले के एसपी दीपक कुमार शर्मा को जबरदाहा के कंधियाटांड़ जंगल में साइबर अपराधियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एसडीपीओ ने पुलिस की टीम का गठन किया. ताराटांड़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार महतो की अगुवाई में टीम ने जंगल में छापेमारी कर बसंत कुमार मंडल को दोबच लिया. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में बसंत ने अपना अपराध कुबूल करते हुए कहा कि वह पिछले एक साल से साइबर अपराध जुड़ा है. एसडीपीओ ने दावा किया कि गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. साइबर अपराधियों के खिालफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-tiranga-yatra-taken-out-under-amrit-mahotsav/">गिरिडीह

: अमृत महोत्सव के तहत तिसरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही