Giridih : गिरिडीह जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते मंगलवार को गांडेय प्रखंड कार्यालय के पीछे तालाब के समीप छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों में गांडेय बाजार निवासी निखिल कुमार और कारोडीह गांव निवासी जाकिर अंसारी शामिल है. साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी आदिकांत महतो के नेतृत्व में दो थाना की पुलिस ने छापेमारी कर इन दोनों अपराधियों को दबोचा. अपराधियों के पास से पुलिस ने 60 हजार रूपये नगद के साथ चार मोबाइल, एक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत कई समान बरामद किया है. [caption id="attachment_574538" align="alignnone" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/CYBER-MOBILE-300x251.jpg"
alt="" width="300" height="251" /> दोनों अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल[/caption] पुलिस की मानें तो गिरफ्तार निखिल कुमार गांडेय का एक बड़ा कारोबारी भी है. वो पहले भी साइबर अपराध में जेल जा चुका है. कुछ दिन पहले इसके साथी जाकिर ने एक एटीएम कार्ड से 60 हजार की निकासी कर निखिल को दिया था. पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला है कि दोनों वर्तमान में एचडीएफसी बैंक के केवाईसी अपडेट के नाम पर लिंक भेज कर ठगी कर रहे थे. निखिल के पास से बरामद मोबाइल फोन से छह लाख से अधिक वैसे लोगों के मोबाइल नंबर मिले है. जिनसे इनदोनों ने 20 लाख से अधिक का फ्रॉड किया है. निखिल कुमार के मोबाइल से लाखों रुपए के ऑनलाइन गोल्ड खरीदारी के साथ करीब चार लाख के मोबाइल की खरीदारी किए जाने के भी सबूत मिले है. यह">https://lagatar.in/bengabad-two-tractors-carrying-illegal-sand-seized/">यह
भी पढ़ें : बेंगाबाद : अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त [wpse_comments_template]

Leave a Comment