Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कंटेनर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत, चालक फरार

Advertisement
Advertisement
Giridih : देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-चतरो मुख्य मार्ग में परसाटांड़ के निकट एक कंटेनर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार 14 वर्षीय छात्र की मौत निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के पतरवा गांव निवासी रामेश्वर दास के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. प्रिंस चतरो के किसी कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर साइकिल से घर वापस जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे देवरी सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया. परिजनों ने प्रिंस को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद कंटेनर चालक घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर बाजगुंदा पेट्रोल पंप के पास कंटेनर खड़ा कर फरार हो गए. प्रिंस की मौत से दुखी ग्रामीणों ने कंटेनर में तोड़फोड़ भी की. घटना की जानकारी पाकर देवरी थाना के एसआई संगम पाठक और एएसआई अजय घोष सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और अक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया. पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है. नगर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=289905&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, एक महिला की मौत, दो घायल [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही