Search

 
 
 

गिरिडीह : दशरथ पंडित महुआर पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित

 
Giridih : जिले के बेंगाबाद प्रखंड के महुआर पैक्स में अध्यक्ष का चुनाव 28 जुलाई को संपन्न हुआ. दशरथ पंडित पैक्स के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. चुनाव प्रभारी नीलभ मिश्रा ने बताया कि कुल चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. जिसमें से दशरथ पंडित को सबसे अधिक 211 वोट, नितेश कुमार यादव को 55 वोट, प्रवीण कुमार चरणपहाड़ी को 39 वोट और दिनेशचंद्र यादव को 17 मत प्राप्त हुआ. सुबह आठ बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग हुई. तीन बजे के बाद बेंगाबाद बीसीओ कमलेश झा और चुनाव प्रभारी नीलभ मिश्रा के नेतृत्व में मतगणना शुरू हुई. महुआर पैक्स में कुल 457 सदस्य हैं. 328 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 328 में से 6 मत को रद्द कर दिया गया. किसानों के लिए सदैव रहेंगे तत्पर – दशरथ पंडित पैक्स अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद दशरथ पंडित ने कहा कि किसानों की समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे. सरकार की ओर से समय पर खाद और बीज का वितरण हो सके, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्र में धान की अधिप्राप्ति के बाद समय पर किसानों का भुगतान करवाया जाएगा. बीसीओ कमलेश झा ने कहा कि पूरे प्रखंड के सभी पैक्सों में अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवाया जाएगा. पैक्स के सुचारू रूप से चलने से किसानों को इसका लाभ मिलेगा. मौके पर सरयू राणा, भुनेश्वर पंडित सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/giridih-dozens-of-youths-joined-aap/">यह

भी पढ़ें :गिरिडीह : दर्जनों युवाओं ने थामा आप का दामन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही