Search

 
 
 

गिरिडीहः सास से विवाद के बाद बहू ने फांसी लगा दे दी जान

यशोदा कुछ काम से खेत की ओर गई हुई थी. काफी देर बाद जब वापस नहीं लौटी, तो सास ने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की. इसी दौरान खेत के समीप पेड़ पर शव को झूलते हुए देखा.
 

Giridih : गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के बड़कीटांड़ गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यशोदा कुमारी (26 वर्ष) का शव खेत के पास पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका मिला. परिजनों के अनुसार, यशोदा कुछ काम से खेत की ओर गई हुई थी. काफी देर बाद जब वापस नहीं लौटी, तो सास ने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की. इसी दौरान खेत के समीप पेड़ पर शव को झूलते हुए देखा और तुरंत उसे फंदे से उतारा. मुंह पर पानी डालकर उसे होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.


घटना की सूचना हरलाडीह ओपी को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताला की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. परिजनों ने बताया कि यशोदा और उसकी सास के बीच पिछले कुछ दिनों से कहासुनी चल रही थी. हालांकि, आत्महत्या का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही