Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : डीसी व एसपी ने विभिन्न अखाड़ा खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Giridih :  शहर के मौलाना आजाद चौक पर मोहर्रम की रात 9 अगस्त को बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न अखाड़ा कमेटियों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए गिरिडीह मोहर्रम एकता मंच ने सम्मान समारोह का आयोजन किया. समारोह में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अमित रेणु समेत एसडीओ विशाल दीप खलको, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, एनडीसी सुदेश कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. समारोह में खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज कला का प्रदर्शन किया. बेहतर कला का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को डीसी व एसपी ने पुरस्कृत किया तथा मोहर्रम एकता मंच के आयोजन की सराहना की. समारोह में मोहर्रम एकता मंच ने सभी अतिथियों को हरी पगड़ी पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मंच की ओर से वार्ड पार्षद सैफ अली गुड्डू ने डीसी को मोमेंटो भेंट किया. समारोह को संबोधित करते हुए मंच के संरक्षक सह जेएमएम नेता इरशाद अहमद वारिस ने कहा कि मोहर्रम एकता मंच विगत 10 वर्षों से मोहर्रम के मौके पर खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मानित करते आ रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=384490&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बाबूलाल के गढ़ धनवार से शुरू हुई ज़िला कांग्रेस की गौरव यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही