Search

 
 
 

गिरिडीह : केंद्रीय पुस्तकालय की समस्याओं से अवगत हुए डीसी, किया निरीक्षण

 
Giridih : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने 19 अगस्त को बड़ा चौक स्थित केंद्रीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने पुस्तकालय में अध्ययन करने आए छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की.   छात्र-छात्राओं ने डीसी से कहा कि पुस्तकालय खुलने का समय सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक है. इसकी टाइमिंग में संशोधन किया जाए. सुबह 8 से रात्रि 9 बजे तक इसे खोलकर रखा जाए. इससे हमलोगों को अध्ययन में सहूलियत होगी. पुस्तकालय में बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था है, लेकिन इसमें सुधार की जरूरत है. डीसी ने समस्याओं को सुनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर डीडीसी शशि भूषण मेहरा, एनडीसी सुदेश कुमार मौजूद थे. पुस्तकालय कर्मी के अनुसार यहां 28 हजार पुस्तकें हैं. पुस्तकालय में 320 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. प्रतिदिन 125 लोग यहां अध्ययन करते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=393273&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पोलियो अभियान को लेकर 20 अगस्त को सदर अस्पताल में कार्यशाला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही