Search

 
 
 

गिरिडीह : डीसी ने किया रक्तदान

 
 Giridih : सदर अस्पताल के ब्लड बैंक यूनिट ने समाहरणालय में 23 अगस्त को रक्तदान शिविर आयोजित किया. शिविर में 100 लोगों ने रक्तदान किया. शिविर की शुरुआत डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के रक्तदान से हुई. मौके पर डीसी ने कहा कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है. इस वजह से रक्तदान महादान है. कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने पर रक्तदान कर सकता है. हर प्रखंड और पंचायतों में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने लोगों से रक्तदान करने की अपील की. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने कहा कि रक्तदान से किसी मरीज की जान बचाई जा सकती है. मौके पर डीएसपी संजय राणा, डॉ. सोहेल अख्तर, ब्लड बैंक कर्मी विजेंद्र कुमार, संत कुमार, रंजीत कुमार, सरिता सिन्हा, रेड क्रॉस के मदन विश्वकर्मा, राकेश मोदी, दिनेश खेतान, प्रतिमा कुमारी मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=397140&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : डुमरी में कांग्रेस की महंगाई चौपाल, मोदी सरकार को बताया जनविरोधी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही