Search

 
 
 

गिरिडीह : रक्तदान जागरूकता रथ को डीसी ने हरि झंडी दिखा किया रवाना

 
Giridih: माहुरी वैश्य माहमंडल अपने 110 वां स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी. इसको लेकर एक दिन पूर्व 25 मई को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने समाहरणालय से रक्तदान शिविर के जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया. डीसी ने समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी लोगों को तीन माह में नियमित रक्तदान करना चाहिए. इससे रक्त की कमी को पूरा करते हुए स्वयं भी स्वस्थ रह सकतें हैं. केंद्रीय अध्यक्ष संजीत तर्वे ने कहा कि सभी मंडल पदाधिकारी, नवयुवक व महिला समिति इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. शिविर में 100 यूनिट रक्त सग्रह करने का लक्ष्य है. प्रकाश सेठ ने बताया कि संस्था निरंतर अपने समाज के अलावे सभी समाज के साथ तालमेल मिलाकर काम कर रही है. हरि मोहन कंधवे ने कहा कि समाज के सभी मंडलों के युवा सक्रिय होकर स्थापना दिवस और रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जुटे है. मौके पर उपाध्यक्ष राजेन्द्र तर्वे, संजीत तर्वे, हरि मोहन कंधवे, प्रदीप गुप्ता, सुमित कुमार, नितेश गुप्ता, गोपाल भदानी, आकाश सुमन आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648201&action=edit">यह

भी पढ़ें:बगोदर : मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए: पूर्व विधायक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही