Search

 
 
 

गिरिडीह : दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर डीसी ने की बैठक

 
Giridih : दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने 24 सितंबर को समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ एक बैठक की. डीसी ने बैठक में मौजूद सभी एसडीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी से दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियों की जानकारी ली. कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक करें. सभी पूजा पंडालों का निरीक्षण कर त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था, बिजली, पेयजल, साफ सफाई को दुरुस्त रखें. प्रतिमा विसर्जन में निर्धारित समय का ध्यान रखें. डीसी ने कहा कि सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने को लेकर हर ज़रूरी क़दम उठाया जाएगा. बैठक में एसपी अमित रेनु ने सभी एसडीपीओ, डीएसपी, बीडीओ और थाना प्रभारियों को पूजा समिति के साथ बैठक कर कार्यो की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी शशि भूषण मेहरा, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, उप नगर आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-execution-of-21-cases-in-monthly-lok-adalat/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मासिक लोक अदालत में 21 मामलों का निष्पादन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही