Search

 
 
 

गिरिडीह : सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डीसी ने की बैठक

 
Giridih : 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरिडीह कार्यक्रम को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने 10 अक्टूबर को समाहरणालय में अधिकारियों के साथ एक बैठक की. डीसी ने बताया कि 12 अक्टूबर को सीएम हेमंत सोरेन झंडा मैदान से ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार योजना’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है. सभी विभागों को अपनी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है. झंडा मैदान में पेयजल, शौचालय, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया. बैठक के बाद डीसी लकड़ा व एसपी अमित रेनु ने झंडा मैदान का निरीक्षण भी किया. यहां उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया. यह">https://lagatar.in/giridih-construction-of-koldiha-kamaljor-road-has-helped-a-large-population/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : कोलडीहा-कमलजोर सड़क निर्माण से बड़ी आबादी को हुई सहुलियत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही