Giridih: जिला निबंधन कार्यालय परिसर में बनाए गए शेड में जिला अधिवक्ता संघ के प्रयास से कराए गए विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन 15 अप्रैल को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने किया. डीसी ने कहा कि विद्युतीकरण की व्यवस्था हो जाने से डीड राइटरों व इस कार्य में जुड़े कर्मियों को कार्य करने में काफी सहूलियत होगी. परिसर में अवस्थित शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ और दुरुस्त किया गया है. बढ़ती गर्मी के कारण पेयजल संबंधी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से निराकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है.मौके पर जिला अवर निबंधक पदाधिकारी सहदेव मेहरा,जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नुकांत, बालगोविंद साहू, सुदेश कुमार, दस्तावेज नविस संघ अध्यक्ष अविन्द प्रसाद, प्रकाश यादव, बालेश्वर पंडित, सुनिल कुमार भूषण, ज्योतिष कुमार सिन्हा, शीलधर प्रसाद, बासुदेव साहू, किशोर कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609441&action=edit">यह
भी पढ़ें:गिरिडीह: लूट के शिकार फल विक्रेता से मिले माले नेता [wpse_comments_template]
गिरिडीह: निबंधन कार्यालय में विद्युतीकरण का डीसी ने किया उद्घाटन

Leave a Comment