Search

 
 
 

गिरिडीह : डीसी ने गांडेय प्रखंड कार्यालय में पुस्तकालय भवन का किया उद्घाटन

 
Gandey(Giridih) : गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसडीओ विशाल दीप खालको व प्रशिक्षु आईएस दीपेश कुमारी ने बुधवार को गांडेय प्रखंड मुख्यालय परिसर में बने स्वतंत्रता सेनानी सोना तिवारी सार्वजनिक पुस्तकालय सह पंचायत ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया. डीसी ने कहा की गांडेय जैसे छोटे से शहर में इस तरह के पुस्तकालय का संचालन होना गर्व की बात है. इस वॉचनालय में आकर लोग बहुत कुछ सीख सकते हैं.पुस्तकालय में रखी किताबें छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने व प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में सहायक होंगी. पुस्तकालय भवन में अभी तक 51 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है. यहां एक साथ 46 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. उन्होंने स्वतंत्रता स्वतंत्रता सेनानी सोना तिवारी के पोते को फलदार पौधा देकर सम्मानित किया. मौके पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक, पंचायत के मुखिया अमृतलाल पाठक, अकबर अंसारी, दशरथ किस्कू, हीरालाल मुर्मू, जिप सदस्य हेंगामुनी मुर्मू, मुफ्ती सईद, श्याम पाठक, भैरो वर्मा, किशोर मुर्मू आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-dc-held-a-meeting-regarding-chief-minister-livestock-development-scheme/">

बोकारो डीसी ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही