Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : डीसी ने कहा, जिले के सभी प्रखंडों में लगेंगे केसीसी कैम्प

Giridih : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडो में किसान क्रेडिट कार्ड यानी केसीसी कैम्प का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह को सभी तैयारियां करने का आदेश दिया. उपायुक्त ने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रखंडो में केसीसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है. हर प्रखंड में बीडीओ, बीटीएम, एटीएम और जनसेवक किसानों को केसीसी दिलाने में सहयोग करेंगे. कहा कि हजारीबाग में होने वाले प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में जिले से सौ से अधिक किसान भाग लेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. गिरिडीह से पांच वैसे किसान भाग लेंगे जिन्हें टोकन के रूप में केसीसी दिया जायेगा. साथ ही एक सौ वैसे किसान भाग लेंगे जिन्हें पूर्व में केसीसी मिल चुका है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=370252&action=edit">यह

भी पढ़ें :गिरिडीह : तेजी से कार्य पूरा करें विभागीय पदाधिकारी- डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही