Search

 
 
 

गिरिडीह : डीसी ने लिया मतगणना स्थल का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

 
Giridih : कोडरमा लोकसभा सीट की मतगणना मंगलवार को गिरिडीह के विशुनपुर (पचंबा) स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में बनाए गए काउंटिंग सेँटर पर होगी. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने सोमवार को मतगणना स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. जहां कुछ कमियां रह गई थीं, संबंधित अधिकारियों को उन्हें दूर करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने मीडिया सेंटर, प्रशासनिक भवन, सामग्री सेल, मेडिकल सेंटर, पोस्टल बैलेट, ETBPS सेंटर का निरीक्षण किया. बैरिकेडिंग, पंडाल व अन्य सुविधाओं को देखा. साथ ही विधानसभावार बनाए गए काउंटिंग हॉल का भी निरीक्षण किया. उन्होंने मतगणना कर्मियों व एजेंटों के बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली. कंप्यूटर सिस्टम, हाई स्पीड इंटरनेट की व्यवस्था आदि के बारे में भी पूछताछ की. मौके पर डीडीसी, अपर समाहर्ता, खोरी महुआ के एसडीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-neighbor-killed-woman-with-sharp-weapon-arrested/">बोकारो

: पड़ोसी ने की थी महिला की धारदार हथियार से मारकर हत्या, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही