Search

 
 
 

गिरिडीह : जरीडीह पहाड़ी के पास मिला शव

 
पुलिस हत्या मानकर कर रही छानबीन, शव की नहीं हुई पहचान Giridih : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना स्थित गोशाला के समीप जरीडीह पहाड़ी के नीचे झाड़ियों में नौ जुलाई की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. शव का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था, जिससे चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था. उसके दाएं हाथ की कलाई भी हाथ से अलग थी. घटना की सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं शव के साथ हुई दरिंदगी देख कर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई है यह">https://lagatar.in/gaon-no-lightning-conductor-in-schools-lives-of-children-in-danger/">यह

भी पढ़ें : गावां : विद्यालयों में तड़ित चालक नहीं, खतरे में बच्चों की जान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही