Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : कुएं से युवती व उसकी मासूम बेटी का शव बरामद, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Advertisement
Advertisement
Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के बाघमारी गांव में शनिवार की सुबह एक कुएं में गर्भवती महिला और उसकी 2 साल की बेटी का शव  संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया. मृतका की पहचान गांव के प्रमोद यादव की पत्नी ममता देवी (24 वर्ष) और उसकी बेटी परिनिधि कुमारी के रूप में की गई. मायके वालों ने पति पर दोनों की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं. ममता देवी गर्भवती थी. सूचना मिलते ही कुएं के पास लोगों की भीड़ जुट गई.पंचायत के मुखिया जानकी यादव, करण यादव, मन्नू यादव समेत कई लोग पहुंचे और तिसरी थाना को सूचना दी. पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र टोप्पो, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और एसआई अभिमन्यु परिहारी सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की मदद से दोनों शवों को कुंए से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले बाघमारी गांव पहुंचे. उनके चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. ममता के पिता तलेवर यादव ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह बेटी के ससुराल वालों ने फोन कर ममता के घर से कहीं जाने की बात बतायी. कुछ देर बाद दोबारा फोन कर ममता की मृत्यु की खबर दी गई. यह भी पढ़ें : संथाल">https://lagatar.in/santhal-6-gang-members-including-cyber-criminal-bhaju-mandal-arrested-in-godda-2-news-including/">संथाल

: गोड्डा में साइबर अपराधी भौजू मंडल सहित गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही