Search

 
 
 

गिरिडीह : ओवरब्रिज के नीचे रेल पटरी पर मिला व्यक्ति का शव

 
Giridih : मुफस्सिल थाना अंतर्गत कॉलेज मोड़ के समीप बने ओवरब्रिज के नीचे रेल पटरी पर बुधवार 17 मई की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की पहचान गिरिडीह कॉलेज रोड निवासी नंदू राय के रूप में की गई. जानकारी के अनुसार गिरिडीह कोडरमा सवारी ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार की देर रात नंदू राय की मौत हुई है. लेकिन स्थानीय लोगों को बुधवार की सुबह इसकी जानकारी हुई. लोगों की सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई. मृतक कॉलेज के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था. उसकी बहन और भांजा भी इसी इलाके में रहते थे. जानकारी के अनुसार मृतक मंगलवार शाम से ही घर से गायब था. वह देर रात तक घर नहीं लौटा था. यह">https://lagatar.in/gaon-bdos-meeting-regarding-tb-free-india-campaign/">यह

भी पढ़ें : गावां : टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर बीडीओ ने की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही