Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih : फंदे से झूलता किशोरी का शव बरामद

Giridih : गिरिडीह (Giridih)- धनवार थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव में एक 13 वर्षीय किशोरी का शव घऱ के कमरे में फंदे से झूलता बरामद किया गया. मृतका का नाम राजू रविदास की 13 वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी है. वह सातवीं वर्ग की छात्रा थी. घटना 3 जुलाई देर रात की है. मामले की सूचना पाकर धनवार थाना पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. 4 जुलाई की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वैसे गांव में कानाफूसी हो रही है कि सीमा कुमारी का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घर के लोग इससे नाराज थे. घर वालों ने किशोरी को डांटा-फटकारा था. आशंका है कि डांट-फटकार के कारण ही वह आत्महत्या की हो. हालांकि धनवार थाना पुलिस ने प्रेम प्रसंग की बात से इंकार किया है. धनवार थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है. यह आत्महत्या या हत्या का मामला है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=347135&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भाकपा माले की बैठक में संघर्ष का निर्णय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही