Search

 
 
 

गिरिडीह : रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव बरामद, पुलिस शिनाख्त में जुटी

 
Giridih :  जिले के धनबाद-गया रेलखंड पर स्थित चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास से आज सोमवार सुबह युवक-युवती का शव बरामद हुआ है. घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पायी है. ग्रामीणों के साथ रेल अधिकारी भी शव की पहचान में जुटे हैं. माना जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हो सकते हैं और ट्रेन से कूदकर जान दी होगी. पुलिस जांच और शव की पहचान होने के बाद ही  पता चल पायेगा कि दोनों की मौत कैसे हुई है. यह भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=710017&action=edit">गिरिडीह

: मौत से पहले रातभर रेलवे ब्रिज के नीचे रुके थे प्रेमी-प्रेमिका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही