Search

 
 
 

गिरिडीह : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी

 
Giridih : गावां थाना क्षेत्र के अमझर में एक युवक का शव उसके घर से महज 100 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला. जिसे देखते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार गावां थाना क्षेत्र के अमझर निवासी 26 वर्षीय मनोज मुर्मू, पिता मंजू मुर्मू का आपसी पारिवारिक विवाद हुआ था. जिसके बाद बुधवार की दोपहर ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से लटका पाया. ग्रामीण मौके पर एकजुट हुए और शव को पेड़ से नीचे उतारा. सूचना मिलने के बाद गावां पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/giridih-deputy-head-distributed-copies-among-students/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : उपप्रमुख ने छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी का किया वितरण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही