Search

 
 
 

गिरिडीह : लेदा बड़का अहरा के समीप अर्धनग्न अवस्था में मिली युवक की लाश

 
भाई ने जतायी हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Giridih : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेदा बड़का अहरा के समीप अर्धनग्न अवस्था में एक युवक की लाश मिली है. युवक की पहचान 42 वर्षीय‌ शंकर तुरी, बिरनी प्रखंड के धर्मपुर निवासी के रूप में की गई है. शंकर के भाई शिबू तुरी ने बताया कि रविवार की दोपहर शंकर बाल कटवाने की बात कहकर बाइक से गया था. देररात तक उसका कोई  पता नहीं चला. इस दौरान यह भी पता चला कि शंकर कुछ मिनट के लिए मुफस्सिल थाना इलाके के लेदा पंचायत अंतर्गत बंशीडीह भी गया था. उसके बाद अगले दिन सोमवार की सुबह यह सूचना मिली कि लेदा मंगरीहाट के पास बड़का अहरा के मेढ के नीचे शंकर की लाश पड़ी है. यहां पहुंचे तो देखा कि शंकर की गंजी, जूता, बेल्ट जहां-तहां पड़े हुए हैं. जबकि बाइक तथा मोबाइल गायब है. शिबू तुरी ने कहा कि उसके भाई की हत्या हुई है. इधर घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. घटना की सूचना पर सिंदवरिया मुखिया रामेश्वर प्रसाद वर्मा भी मौके पर पहुंचे और कहा कि इस हत्या में शामिल आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686193&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेंगाबाद : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, परिजनों में मातम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही