Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद में युवक का शव खेत से बरामद, 2 दिन पहले कोलकाता से मजदूरी कर लौटा था

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चितमाडीह पंचायत के तिवारीपहरी गांव निवासी युवक मकबूल अंसारी (35 वर्ष) का शव शनिवार की दोपहर घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत से बरामद किया गया. शव तिवारीपहरी और चुंगलो गांव की सिमाना पर खेत में पड़ा हुआ था. गोइठा चुनने गयी महिलाओं की नजर शव पर पड़ी. खबर फैलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने मामले की सूचना  बेंगाबाद पुलिस को दी. युवक के मुंह से झाग निकलने की बात बताई जा रही है. मौके पर पहुंची बेंगाबाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बताया गया कि मकबूल अंसारी दो दिन पहले ही कोलकाता से मजदूरी कर घर लौटा था. उसे एक पुत्र व एक पुत्री है. परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की शाम वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. यह भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/neglect-of-farmers-in-the-country-center-waived-off-loans-worth-crores-of-adani-ambani-rahul-gandhi/">देश

में किसानों की उपेक्षा, केंद्र ने अडाणी-अंबानी के करोड़ों के कर्ज माफ किए- राहुल गांधी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही