Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : भरखर गांव में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Advertisement
Advertisement

दो दिन पहले ही मुम्बई से लौटा था घर, पत्नी गई थी रिश्तेदार के घर

Dumri(Giridih): जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के भरखर गांव में 22 सितंबर की रात एक युवक ने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. बताया जाता है कि भरखर निवासी मैनेजर मियां का पुत्र आरिफ अंसारी 35 वर्ष का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला. परिजनों के अनुसार वह रात को कमरे में सोने चला गया था. शनिवार की सुबह बहुत देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज दी. जवाब में कोई आवाज नहीं मिलने पर लोग दरवाजा तोड़कर कमरे में गए तो वह फंदे से लटका मिला. परिजनों के अनुसार वह दो दिन पूर्व ही मुंबई से घर आया था. उसकी पत्नी रिश्तेदार के शादी में शामिल होने बाहर चली गयी थी. यह">https://lagatar.in/giridih-stadium-to-be-built-in-tisri-and-dhanwar-ranchi-team-inspected/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : तिसरी व धनवार में बनेगा स्टेडियम, रांची की टीम ने किया निरीक्षण [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही