Search

 
 
 

गिरिडीह : उसरी नदी हादसा में दूसरे युवक का शव मेट्रोस घाट के पास मिला

 
देररात तेज बहाव में बहे एक युवक का शव पहले हुआ था बरामद
Giridih : शहर के बरगंडा पुल के समीप उसरी नदी में 2 जुलाई की रात  तेज बहाव में बहे दूसरे युवक मनीष का शव भी मेट्रोस घाट के समीप से बरामद कर लिया गया है. बता दें कि बीती रात हजारीबाग के तीन युवक बरगंडा पुल के समीप उसरी नदी के तेज बहाव में बह गए थे. इस हादसे में शंकर सकुशल बाहर निकल गया था, जबकि उसके साथ के आनंद और मनीष तेज धार में बह गए थे. इनकी तलाश करने को खंडोली से गोताखोर बुलाए गए थे. गोताखोरों ने आनंद का शव सुबह में अरगाघाट पुल के समीप से बरामद कर लिया था, जबकि मनीष की तलाश की जा रही थी. दोपहर बाद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर मनीष का शव मेट्रोस घाट के समीप से बरामद कर लिया. एक साथ दो दोस्तों की मौत से क्षेत्र में शोक है, वहीं मृतकों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=686826&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : उसरी नदी के तेज बहाव में तीन युवक बहे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही