Search

 
 
 

गिरिडीह : झाड़ियों में मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 
Giridih : हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया में बुधवार की सुबह विवाहिता का शव बरामद किया गया. शव मुरली पहाड़ी के समीप जेट्रोफा की झाड़ियों में पड़ा मिला. बताया गया कि महिला मंगलवार की रात दस से घर से गायब थी. सुबह में झाड़ियों में उसका शव पड़े होने की सूचना फैलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजन भी पहुंचे. परिजनों ने कहा कि हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया. मौके पर पहुंची  हीरोडीह थाना पुलिस को ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया. परिजनों व ग्रामीणों का कहना था कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है. पुलिस पहले हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करे. उग्र ग्रामीणों ने खरगडीहा-खिजुरी मार्ग को बेलकुशी के पास जाम कर दिया. यह भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/nda-touches-majority-mark-in-rajya-sabha-support-of-119-out-of-237-mps/">राज्यसभा

में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा छुआ… 237 में से 119 सांसदों का समर्थन…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही