Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : शादीशुदा युवक का ससुराल में फंदे से लटकता शव बरामद

Giridih : गिरिडीह (Giridih)- बेंगाबाद थाना क्षेत्र के जरुवाडीह गांव में एक विवाहित युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया. मृतक का नाम जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना अंतर्गत मठटांड़ गांव निवासी देवी दास के पुत्र नरेश दास है. मृतक गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना अंतर्गत जरुवाडीह गांव अपने ससुराल आया था. उसके ससुर का नाम बिशन दास है. बिशन दास की बेटी गंगिया देवी से उसकी शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी. इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं. मृतक की पत्नी दोनों बच्चे समेत चार दिन पूर्व शादी समारोह में शामिल होने मायके जरुवाडीह आई थी. नरेश दास भी 9 जुलाई की शाम ससुराल पहुंचा. शादी समारोह में रात के समय पूरा परिवार मशगूल था. 10 जुलाई की सुबह नरेश दास को नहीं देखा गया. लोग उसे खोजने लगे. इसी बीच ससुराल में ही एक कमरे में फंदे से लटकता उसका शव देखा गया. आनन-फानन में ससुराल वालों ने बेंगाबाद थाना को घटना की जानकारी दी. खबर पाकर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिसकर्मियों को लेकर जरुवाडीह गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के वजह का पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=352978&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: एसीबी ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही