Search

गिरिडीह : जमुआ में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

मृतक की आधार कार्ड से हुई पहचान, बेटा बोला- पिता मानसिक रूप से थे बीमार 

Jamua (Giridih) : जमुआ थाना क्षेत्र के गोलोडीह बिजली पावर स्टेशन के निकट 18 अगस्त शुक्रवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला. सिर धड़ से अलग हो गया था.  स्थानीय लोगों घटना की सूचना नजदीकी रेलवे स्टेशन और जमुआ थाना पुलिस को दी. आरपीएफ के जवान एमके झा व सुजीत कुमार तथा जमुआ थाना के एसआई रवि प्रकाश पंडित दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की. मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी 50 वर्षीय प्रमोद मोदी के रूप में हुई. सूचना मिलते ही प्रमोद मोदी के पुत्र गोविंद मोदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की. उसने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति एक साल से ठीक नहीं थी, उनका इलाज रांची में चल रहा था. वे सुबह में चतरो बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे. जमुआ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-fierce-fighting-between-two-parties-in-land-dispute-12-people-injured/">गिरिडीह

: जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, 12 लोग घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp