Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में वृद्ध का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

 
ब्रेन हैमरेज से मौत की लगाई जा रही आशंका
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड अंतर्गत मल्हेत गांव स्थित क्रशर के सामने घर में पटना निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव मिला है. ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना गावां थाना को दी. सूचना पर पहुंचे गावां थाना प्रभारी सनी सुप्रभात ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक के नाक व मुँह से खून निकला हुआ था, आशंका जताई जा रही है कि ब्रेन हेमरेज से उसकी मौत हुई है. हांलाकि यह हत्या है या स्वभाविक मौत, पोस्टमार्टम के बाद ही इससे पर्दा उठ सकता है. इधर, ग्रामीणों ने बताया कि पटना निवासी टूकन बढ़ई 65 वर्षीय के परिवार में कोई नहीं था. वह बचपन से ही भेलवा निवासी भुनेश्वर वर्मा के यहां काम करता था. गांवा पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729535&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह के शहीद जवान का शव पहुंचा पैतृक गांव, दी गई सलामी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही