Tisari : तिसरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिला. युवक की पहचान बरदढरान गांव के कचनरवातरी टोला निवासी सेठो राय के 20 वर्षीय पुत्र परदेशी कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार परदेशी दो तीन दिनों से लक्ष्मीपुर हाट स्थित यात्री शेड़ के आसपास ही घूम रहा था. मंगलवार की सुबह वह मृत अवस्था में पड़ा मिला. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तिसरी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के पिता के अनुसार परदेशी शुक्रवार को घर से चकाई स्थित अपनी ससुराल के लिए निकला था. लेकिन ससुराल नहीं पहुंचा. तीन दिनों के बाद उसकी मौत की खबर मिली. हालांकि मृतक के पिता सेठो ने इस मामले में किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है. [wpse_comments_template]
गिरिडीह : तिसरी में यात्री शेड के पास मिला युवक का शव
Last Updated: Mar 12, 2024 12:00 AM (IST)