Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, पिता ने हत्या की आशंका जतायी

Advertisement
Advertisement
Giridih :  जिले के गुनियाथर ओपी क्षेत्र स्थित कुलमुंगरी गांव में गुरुवार सुबह संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद हुआ है.  युवक की पहचान गुनियाथर ओपी क्षेत्र के धावाटांड़ गांव निवासी यमुना यादव के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद भेलवाघाटी थाना प्रभारी अवधेश कुमार, गुनियाथर ओपी प्रभारी लक्खी नारायण मुर्मू दलबल के साथ कुलमुंगरी गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है. जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.

यमुना यादव के पिता ने हत्या की आशंका जतायी

युवक के पिता भजल यादव ने बताया कि यमुना यादव का कुलमुंगरी में ससुराल है. वह बुधवार शाम में ही अपने ससुराल गया था. आज सुबह उसके मौत की सूचना मिली. यमुना यादव के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही