Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सड़क के बीच से शव बरामद

Giridih : गावां थाना क्षेत्र के डढ़ो गांव के निकट जमडार-मंझलाडीह सड़क के बीचोबीच पुलिस ने 19 सितंबर को एक व्यक्ति का शव बरामद किया. ग्रामीणों को आशंका है कि व्यक्ति की हत्या कुल्हाड़ी से प्रहार कर की गई. मृतक की पहचान तिसरी थाना क्षेत्र के मंझलाडीह निवासी बासो महतो के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने शव को देखकर गावां थाना पुलिस को सूचना दी. खबर पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=422419&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पीएम मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही