Search

 
 
 

गिरिडीहः अरगाघाट पुल के नीचे से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के अनुसार, सूरज गुप्ता को शराब पीने की आदत थी. वह अक्सर अहले सुबह घर से निकल जाया करते था. सोमवार सुबह उसका शव अरगाघाट पुल के नीचे पड़ा मिला.
 

Giridih : गिरिडीह शहर के अरगाघाट सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान मकतपुर निवासी सूरज गुप्ता (55 वर्ष) के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, सूरज गुप्ता को शराब पीने की आदत थी. वह अक्सर अहले सुबह घर से निकल जाया करते था. सोमवार सुबह उसका शव अरगाघाट पुल के नीचे पड़ा मिला. 

 

खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, अरगाघाट पुल की रेलिंग से नीचे गिरने के कारण सूरज गुप्ता की मौत हुई है. इससे पहले भी दो से तीन लोग इसी स्थान पर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं.

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल की रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. वहीं, पुलिस ने प्रारंभिक जांच में शराब सेवन के बाद पुल से नीचे गिरने की आशंका जताई है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही