Search

 
 
 

गिरिडीह : जेएमएम नेता स्व धनेश्वर मंडल की पुण्यतिथि मनी

 
आयोजक मंडली ने 200 लोगों को बांटा पौधा
Gandey(Giridih) : जिले के गांडेय प्रखंड के मरगोडीह में 9 जुलाई रविवार को जेएमएम नेता स्व धनेश्वर मंडल की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई. मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा का संचालन पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी ने किया. सर्वप्रथम धनेश्वर मंडल के पुत्र दिलीप मंडल ने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर मुख्य अतिथि गांडेय विधायक सरफराज अहमद, पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय सिंह आदि ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सरफराज अहमद ने कहा कि धनेश्वर मंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा के सच्चे सिपाही थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को उनके बताए रास्ते पर चलाना चाहिए. पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि धनेश्वर मंडल झारखंड आंदोलनकारी के अगुआ साथी थे. धनेश्वर मंडल हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहे. कार्यक्रम में स्व धनेश्वर मंडल स्मरण समिति ने 200 लोगों को पौधा वितरित किया. श्रद्धांजलि सभा में महालाल सोरेन, फरदीन इम्तियाज अहमद, बबली मरांडी, राजकुमार पाठक, हीरालाल मुर्मू, जितेंद्र मंडल, दिनेश वर्मा, देवराज, हरी मंडल, धुरुपदेव पंडित, बैजनाथ राणा, भागवत सिंह, भैरो वर्मा, राजेश सिंह, भीम सिंह आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=693191&action=edit">यह

भी पढ़ें: तिसरी : प्रवासी मजदूर का शव घर आते ही पसरा मातम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही