Search

 
 
 

गिरिडीह : झामुमो नेता नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से इलाके में मातम

 
विधायक समेत अन्य लोगों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस
Bengabad (giridih) : बेंगाबाद के मनसिंहडीह निवासी झामुमो नेता नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन के बाद इलाके में मातम का माहौल है. 24 अगस्त की शाम से ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा. 25 अगस्त की सुबह उनकी शव यात्रा निकलने से पहले तक उनके आवास पर खास व आम का तांता लगा रहा. स्व सिंह के निधन का खबर पर गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक चुन्ना सिंह, झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद समेत झामुमो व अन्य पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता स्व सिंह के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा डाल कर सम्मान दिया गया. पार्टी नेताओं ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. यह">https://lagatar.in/giridih-bike-rider-woman-killed-husband-and-child-injured-after-being-hit-by-a-truck/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, पति व बच्चा घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही