Search

 
 
 

गिरिडीह : भाकपा माले की बैठक में संघर्ष का निर्णय

 
Giridih :  गिरिडीह (Giridih)- सीपीआईएमएल (भाकपा माले)  की बैठक 2 जुलाई को परसातार पंचायत के हरचक में 2 जुलाई को पार्टी के जिला सचिव  पूरन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में तय हुआ कि राज्य सरकार की अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ 4 जुलाई को पार्टी कार्यकर्ता पीपराटांड़ में इकट्ठे होकर संघर्ष का ऐलान करेंगे. बगोदर विधायक विनोद सिंह और धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत पार्टी के कई अन्य नेता भी पीपराटांड़ आएंगे. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश   सिन्हा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों तो  धोखा दे रही है. सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब परेशान हैं. दोनों सरकार मजदूर विरोधी है. बैठक में प्रीति भास्कर, निशांत भास्कर, नौशाद अहमद, मोहम्मद चांद, सनातन साहू, मनीष वर्मा, नासिर, सरफराज, शौकत, उमेश वर्मा समेत अन्य शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=346390&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : डॉक्टर्स डे पर आईएमए ने चिकित्सकों को किया सम्मानित [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही