Search

 
 
 

गिरिडीह : आजसू की बैठक में NDA प्रत्याशी को विजयी बनाने का निर्णय

 
Gandey (Giridih) : गांडेय बाजार के धोबिया मोड़ पर शनिवार को आजसू पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी साव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई. सर्वसम्मति से गांडेय विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी को जिताने का निर्णय लिया गया. पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रचार करेंगे. प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी साव ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो का यही  निर्देश है. क्योंकि आजसू पार्टी झारखंड में एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है. गांडेय विधानसभा सीट भाजपा के हिस्से में आई है. इसलिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया जाएगा. बैठक में सुरेंद्र रजक, प्रवीण गुप्ता, सीपी शाह, दीपक पाण्डेय, विनोद रजक, अनिल पाण्डेय, राजेश सिन्हा, मो. आशिक, प्रकाश वर्मा, नंदनी देवी, शांति कुमारी, वीणा देवी, प्रमिला देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-worship-done-with-a-disturbed-mind-does-not-yield-full-results-mohit-mohan/">धनबाद

: अशांत मन से की गई पूजा का पूरा फल नहीं मिलता- मोहित मोहन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही