Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : माले की बैठक में ब्रांच पुर्नगठन अभियान तेज़ करने का निर्णय

Giridih : भाकपा माले की बेंगाबाद प्रखंड कमिटी की एक बैठक बुधवार 14 जून को पार्टी कार्यालय में प्रखंड सचिव शिवनंदन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे ब्रांच पुर्नगठन अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया. प्रखंड सचिव शिवनंदन यादव ने कहा कि भाकपा माले एकमात्र ऐसी पार्टी है जिस पर गरीब गुरबों सहित आम अवाम की उम्मीदें टिकी हुई हैं. बैठक में यह तय किया गया कि संगठन के सभी जिम्मेवार कार्यकर्ता प्रत्येक दिन किसी-न-किसी गांव में मीटिंग कर लोगों को पार्टी से जोड़ने और ब्रांच गठन करने का काम करेंगे. माले नेता राजेश यादव ने कहा कि पूरे बेंगाबाद में 175 से भी अधिक पार्टी ब्रांच गठन करने का संकल्प लिया गया है, ताकि समूचे क्षेत्र में संगठन की पकड़ मजबूत कर विभिन्न जन सवालों पर संघर्ष खड़ा किया जा सके. मौके पर मुख्य रूप से शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, फोदार सिंह, प्रदीप यादव, राजकिशोर चौधरी, सुखदेव गोस्वामी, महेंद्र साव, शंभू ठाकुर, कमरूदीन अंसारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/third-form-the-bjp-government-again-in-the-state-and-the-country-babulal/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : देश और सूबे में फिर बनाएं भाजपा सरकार : बाबूलाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही