Search

 
 
 

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ राजधनवार के दोबारा अध्यक्ष बने दीपक कुमार

 
धनवार में क्लब का 34 वां पदस्थापना समारोह धूमधाम से मना
Dhanwar (Giridih) : लायंस क्लब ऑफ राजधनवार का 34 वां पदस्थापना समारोह 1 अगस्त को राज्य संपोषित उच्च विद्यालय धनवार के सभागार में मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय कुमार और विशिष्ट अतिथि माधव लखोटिया उपस्थित थे. मौके पर सत्र 2023-2024 के लिए दोबारा संजय कुमार सोनी को अध्यक्ष,  उत्पाल त्रिवेदी को सचिव व अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. क्लब के अन्य सदस्यों को अन्य पदों पर नियुक्त किया गया. माधव लाखोटिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई. इस दौरान सीए रोशन कुमार, सदानंद प्रसाद, संदीप कुमार व रवि कुमार वर्मा को कल्ब का नया सदस्य बनाया गया. मौके पर नए सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई.

पदाधिकारियों को कराया गया कर्तव्य बोध

इसी क्रम में संजय कुमार व माधव लाखोटिया ने क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को उनके दायित्व को अच्छी तरह से अवगत कराया. कहा कि अपने कर्तव्य का अच्छी तरह से निर्वहन करें. गर्व है कि हम सभी लायंस क्लब के सदस्य हैं. हम एक साथ मिलकर समाज के उत्थान व सेवा के कार्य में सक्रिय रूप से योगदान करते रहे हैं. मौके पर अरविंद कुमार, डॉ सहदेव वर्णवाल, शिवनंदन प्रसाद, पंकज बरनवाल, डॉ सुरेश कुमार, रामरतन प्रसाद, अनिल बर्नवाल, नीतू देवी, संगीता देवी, अनीता देवी सहित काफी संख्या में कल्ब के सदस्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=717461&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : बारिश से किसानों के खिले चेहरे, फसल को मिली संजीवनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही