Search

 
 
 

गिरिडीह : लोक अभियोजकों की कमी से मुकदमों की सुनवाई में हो रही देरी

 
Giridih : सरकार ने लोगों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए लोक अभियोजक की व्यवस्था कर रखी है. गिरिडीह कोर्ट में मात्र एक लोक अभियोजक गोरखनाथ सिंह कार्यरत हैं, वह भी प्रभार में हैं. गिरिडीह कोर्ट में 7 सेशन कोर्ट तथा 19 न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट है. लोक अभियोजक की कमी के कारण मुकदमों की सुनवाई में देरी हो रही है. लंबित न्यायिक मामलों में गिरिडीह जिले का पूरे राज्य में स्थान तीसरा है. विभिन्न कोर्ट में कुल 27 हजार मामले लंबित हैं. लोक अभियोजक कार्यालय में फिलहाल एक भी कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं है. 2 साल पूर्व एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रखा गया था. 11 महीने कार्य करने के बाद उसे हटा दिया गया. कार्यालय में कंप्यूटर और लैपटॉप है, लेकिन ऑपरेटर नहीं है. जरूरत पड़ने पर लोक अभियोजक स्वयं कंप्यूटर पर काम करते हैं. लोक अभियोजक कार्यालय की स्थिति बेहतर है. दस्तावेज रखने के लिए कमरे में अलमीरा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=393275&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : केंद्रीय पुस्तकालय की समस्याओं से अवगत हुए डीसी, किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही