Search

गिरिडीह : सीसीएल के पीओ और डीएवी स्कूल के प्राचार्य से मिला कोलयरी मजदूर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

Giridih : कोलियरी मजदूर कांग्रेस की गिरिडीह जिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार 24 अप्रैल को सीसीएल के प्रोजेक्ट आफिसर एसके सिंह और सीसीएल डीएवी स्कूल के प्राचार्य अभिनव कुमार के साथ बैठक की. सीएमसी के पदाधिकारियों स्कूलों में फीस बढोत्तरी नहीं करने और री-एडमिशन फीस नहीं लेने संबंधी सीसीएल के कल्याण विभाग से जारी पत्र की प्रति भी सौंपा. बता दें कि कोलियरी मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी की पहल पर सीसीएल के कल्याण विभाग दरभंगा हाउस ने बीते 14 अप्रैल को इस आशय से सम्बंधित पत्र जारी कर सभी एरिया के जीएम और स्कूल के प्रिंसिपल को निर्देशित किया है. वार्ता के दौरान सीएमसी के प्रतिनिधियों ने उक्त आदेश की प्रति भी प्रोजेक्ट ऑफिसर और स्कूल के प्रिंसिपल को सौंपी. मौके पर प्रोजेक्ट ऑफिसर और स्कूल के प्रिंसिपल ने उक्त निर्देश का अक्षरशः पालन किये जाने का सीएमसी के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया. प्रतिनिधि मंडल में सीएमसी के केंद्रीय संगठन सचिव आत्मानन्द कुमार, जिलाध्यक्ष उदय सिन्हा, सचिव  सुनीता कुमारी, सह-सचिव अनिल कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, अनन्त कुमार सिन्हा आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/giridih-students-exposed-to-the-technique-of-fire-extinguishing-in-emergency/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : आपात स्थिति में आग बुझाने की तकनीक से रू-ब-रू हुए विद्यार्थी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp