Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गुहियाटांड़-धोबीडीह में जला ट्रांसफार्मर बदलने की मांग

भाकपा माले ने बैठक कर 17 को प्रदर्शन की दी चेतावनी
Giridih : करहरबारी पंचायत के गुहियाटांड़ में बिजली समस्या को लेकर भाकपा माले ने गुरुवार 15 जून को ग्रामीणों के साथ क बैठक की. बैठक में सीसीएल प्रबंधन से तत्काल जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई. माले नेता राजेश यादव ने कहा कि गुहियाटांड़, धोबीडीह, मकपिटो दास टोला और करहरबारी जैसे गांव सीसीएल ओपन माइंड्स के ठीक बगल में स्थित हैं. इन गांवों में बिजली आपूर्ति सीसीएल करती है. लेकिन पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण अंधेरा पसरा है. राजेश यादव ने कहा कि अगर 2 दिनों के भीतर सीसीएल प्रबंधन ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो 17 जून को जीएम के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा. बैठक में प्रधान टुडू, मनोज हांसदा, सलीम अंसारी, सोनेलाल टुडू, हीरालाल बेसरा, पप्पू मुर्मू, सुनील बेसरा, युगल बेसरा, बिरेंद्र बेसरा, खुर्शीद अंसारी, प्रदीप टुडू, मनीष किस्कू, अमित हांसदा व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/gaon-mango-laden-vehicle-overturned-looting-spree/">यह

भी पढ़ें : गावां : आम लदा वाहन पलटा, लूटने की मची होड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही